आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल हुई, अब तक पीटीईटी के लिए 60 हजार से अधिक आवेदन आये
Mar 22, 2026, 09:58 IST
RNE Network.
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा इस बार पीटीईटी का आयोजन कर रहा है। इस बार की पीटीईटी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को कोटा के खुला विश्वविद्यालय ने बढ़ा दिया। विश्वविद्यालय ने पीटीईटी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 अप्रैल कर दी है।
कोटा खुला विश्वविद्यालय की जानकारी के अनुसार अब तक पीटीईटी के लिए 63 हजार से अधिक आवेदन आ चुके है। समन्वयक प्रो क्षमता चौधरी ने बताया कि आयोजन समिति ने आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय किया है। अब तक कुल प्राप्त 63 हजार 855 आवेदनों में से 40229 महिला व 23624 पुरुष व 2 अन्य अभ्यर्थी शामिल है। सबसे अधिक आवेदन जयपुर जिले से प्राप्त हुए है।