यूजीसी नेट अभ्यर्थी 20 तक कर सकेंगे आवेदन, यूजीसी नेट की यह परीक्षा जून माह में आयोजित होनी है
May 2, 2026, 09:40 IST
RNE Network.
यूजीसी नेट - 2026 की परीक्षा के लिए अब तैयारियां अंतिम चरण में है। इस महत्ती परीक्षा में बैठने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सूचना है कि उनको आवेदन करने की प्रक्रिया जारी है। अब आवेदन की अंतिम तिथि भी जारी कर दी गयी है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने यूजीसी - नेट जून 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 20 मई तक आवेदन कर सकते है। इस परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किये जायेंगे।