खीचन की हवेली में बड़ी चोरी: 1 किलो सोना और 100 किलो चांदी ले उड़े चोर
Mar 6, 2026, 09:51 IST
RNE Network.
फलौदी थाना क्षेत्र के खीचन गांव स्थित एक हवेली में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। ये इस गांव की सबसे बड़ी चोरी बताई जा रही है। इस चोरी में गायब हुए सोने और चांदी की मात्रा से सभी अचंभित है।
खीचन गांव की इस हवेली से करीब एक किलो सोना और लगभग सौ किलो चांदी के कीमती सामान की चोरी हुई है। इस बेशकीमती सामान की चोरी कर चोर फरार हो गये है।
घटना की जानकारी मिलने पर वृत्ताधिकारी अचलसिंह देवड़ा और फलौदी थानाधिकारी भंवराराम जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। वारदात की गंभीरता को देखते हुए जोधपुर से एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट, पदचिन्ह सहित अन्य साक्ष्य जुटाए है। हवेली मालिक के भतीजे वैभव गुलेच्छा ने फलोदी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।