{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बीकानेर : बीछवाल के ढाबे पर फंदे से झूला शख्स!

बीकानेर : पंवारसर कुआं निवासी  56 वर्षीय शख्स का शव बीछवाल के ढाबे पर फंदे में झूलता मिला 

 

Rudra News Express Bikaner. 

बीकानेर के बीछवाल इलाके में एक शख्स का शव फंदे से झूलता मिला है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिए और PBM हॉस्पिटल पहुंचाया है। मृतक के पास मिले आधार कार्ड पर नाम राकेश कुमार पुत्र वेदानंद, उम्र 56 वर्ष और निवासी पंवारसर कुआ बीकानेर है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि  बीछवाल फ़िल्टर प्लांट के पास बने एक ढाबे पर एक व्यक्ति फंदे से झूल गया। ऐसे में मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने प्राथमिक कार्रवाई की। इसके साथ ही  ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादार भी एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे। बीछवाल थाना पुलिस टीम की जांच व निगरानी में शव को उतारकर पी बी एम अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया।