{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner Accident : बज्जू-बीकमपुर रोड पर एक्सीडेंट, दो युवकों की मौत, एक घायल।

डंपर ने बाइक को टक्कर, तीन थे बाइक सवार, दो की मौत!

 

Rudra News Express Bikaner. 

बीकानेर में बीती देर रात एक बार फिर सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की जान चली गई। हादसा बज्जू क्षेत्र में 954 आरडी बीकमपुर रोड पर हुआ। यहां बाइक पर सवार तीन युवकों की बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक नन्ही बेटी का पिता, दूसरा था कुंवारा : 

हादसे में जाटावास, बज्जू निवासी लेखराम (20) पुत्र मानाराम जाट और बीठनोक निवासी बलदेव (22) पुत्र रामेश्वरलाल ब्राह्मण की मौत हो गई। वहीं, जाटावास, बज्जू निवासी मोहन (18) पुत्र टीकूराम जाट गंभीर रूप से घायल है। बीठनोक निवासी बलदेव ब्राह्मण की शादी दो साल पहले हुई थी और वो एक नन्ही बेटी का पिता था। लेखराम भाई-बहनों में सबसे छोटा और अविवाहित था। 

हलवाई का काम, प्रत्याशी के यहाँ से लौट रहे :

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाइक सवार हलवाई का कम करते थे। फूलासर छोटा ग्राम पंचायत में पंचायत चुनाव के चलते एक प्रत्याशी के यहां हलवाई का काम कर घर लौट रहे थे। बीठनोक निवासी बलदेव ब्राह्मण की शादी दो साल पहले हुई थी और वो एक छोटी बेटी का पिता है। वहीं, लेखराम अपने भाई बहनों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। हादसे के बाद से दोनों घरों में मातम छाया हुआ है।