Bikaner Police : 01 घंटा में 70 पकड़े, Drunk & Drive से लेकर बाइक के पटाखे वालों को दबोचा
बीकानेर में देर रात पुलिस की धरपकड़, 70 से ज्यादा हिरासत में!
Rudra News Express Bikaner.
बीकानेर पुलिस की टीमें बुधवार रात को अचानक सड़क पर उतरी और धरपकड़ शुरू कर दी। लगभ एक घंटे में शहर के कई प्रमुख मार्गों पर पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। इस दौरान नशा पीकर उत्पात मचाते, नशा कर ड्राइव कर रहे, बाइक के साईलेन्सर से पटाखे की आवाज निकालने वालों सहित 70 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया।
दरअसल शहर में असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार देर रात पुलिस ने विशेष धरपकड़ अभियान चलाया। एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीमें एक्टिव मोड में नजर आईं। सदर और नयाशहर थाना क्षेत्र सहित शहर के विभिन्न इलाकों में एरिया डोमिनेशन के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। इस दौरान एक घंटे में 70 से अधिक लोगों को डिटेन किया गया।
नोखा और पांचू में भी पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई हुई। नोखा थाना पुलिस ने जुआ खेलते सात लोगों को गिरफ्तार कर 66,490 रुपए और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। वहीं पंचायत चुनाव 2026 के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए छह गैरसायलों को BNSS की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया।
पांचू थाना पुलिस ने बनवारी नायक को अवैध धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मामला दर्ज किया गया। एक अन्य व्यक्ति मुरली नायक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।