Bikaner : शहरी परकोटे में दिन दहाड़े चोरों का आतंक, दो महिलाओं से चैन-पर्स झपटने की कोशिश, देखे वीडियो
RNE, BIKANER.
बीकानेर में चोरों का आतंक थामने का नाम नहीं ले रहा है। इतना ही नहीं बीकानेर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले शहर के अंदरूनी इलाका भी इससे अछूता नहीं रहा है। आज लगभग 6 बजे के करीब नृसिंह भवन के पास तीन नकाब पोश चोरों ने दो महिलाओं से चैन और पर्स झपटने की नाकाम कोशिश की।
महिलाओं की सूझबूझ ने इरादों को किया नाकाम :
नृसिंह भवन के पास रहने वाली कविता एवं पूजा व्यास ने आरएनई से बातचीत में बताया कि लगभग 6 बजे के करीब बाजार के लिए निकलते ही तीन घात लगाए चोरों ने उन पर हमला बोल दिया और चैन और पर्स झपटने का प्रयास किया। आपसी खींचतान में इरादे नाकाम होने पर चोरों ने हमें धक्का देकर गिरा दिया और मौके से फरार हो गए। इस छीना-झपटी में महिलाओं को चोटें भी आई है।
सीसीटीवी में कैद घटना, पुलिस से कड़ी कार्रवाई की उम्मीद :
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए फोटो पर क्लिक करे
छोटी काशी के नाम से जाना जाने वाला बीकानेर आए दिन इन घटनाओं का मूक दर्शक बन गया है। शहर में आए दिन ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही है। आज की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई साथ ही बीकानेर का आम नागरिक और आरएनई भी पुलिस से ऐसी घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की उम्मीद करता है।