{"vars":{"id": "127470:4976"}}

राजस्थान में ऊंट तस्करी का मामला उजागर, 13 ऊंटों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा

 

RNE Network.

ऊंट को रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है। ऊंट आज भी आवागमन व यातायात का बड़ा साधन मरुस्थल में है। क्योंकि ऊंट को काफी समय तक प्यास नहीं लगती। रेगिस्तान में पानी ही बड़ी समस्या है।
 

ऊंटों के संरक्षण के लिए सरकार उष्ट अनुशंधान केंद्र भी चला रही है। जो पूरे देश मे प्रसिद्ध है। ऊंटों के संरक्षण के लिए राजस्थान का पर्यटन विभाग बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव भी आयोजित करता है। जिसमें भाग लेने के लिए देश विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते है। 
 

मगर पिछले कुछ समय से ऊंटों की तस्करी की घटनाएं भी बढ़ी है। जिसको रोकने के लिए सरकार, पुलिस व जीव प्रेमी सक्रिय भी हुए है। ऐसी ही एक घटना हनुमानगढ़ जिले से सामने आई है।
 

नोहर व रावतसर गो रक्षा दल के सदस्यों के सहयोग से पुलिस ने 13 ऊंटों से भरे एक ट्रक को जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी इन ऊंटों को हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बूचड़खानों में ले जा रहे थे।