भाजपा के पूर्व सांसद हेगड़े पर एफआइआर दर्ज हुई, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी का आरोप
Jun 25, 2025, 08:50 IST
RNE Network.
भाजपा के फायर ब्रांड नेता व पूर्व सांसद अनंत कुमार हेगड़े की मुश्किलें बढ़ गई है। उनके सहित चार लोगों के खिलाफ बेंगलुरु में एक एफआइआर दर्ज हुई है। हेगड़े अपने विवादित बयानों के कारण खूब चर्चा में रहे है। संविधान बदलने सहित अनेक विवादित बयानों के कारण उनकी एक अलग तरह की छवि कर्नाटक में रही है। अब वे एक मामले में उलझ गए है।
भाजपा के पूर्व सांसद अनंत कुमार हेगड़े सहित 4 लोगों के खिलाफ बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज की गई है। सेफ खान नाम के शख्स ने आरोप लगाया है कि हेगड़े, उनके ड्राइवर, गनमैन व एक अन्य ने उनकी कार बीच सड़क में रोककर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बेंगलुरू पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।