{"vars":{"id": "127470:4976"}}

7.8 करोड़ की साइबर ठगी का शिकार हुए पूर्व सांसद नरेश गुजराल, दिल्ली पुलिस ने 4 करोड़ रुपये कराए फ्रीज

 

RNE Network.

पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के बेटे और पूर्व सांसद नरेश कुमार गुजराल भी साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। उनसे एक ठग ने 7.8 करोड़ की साइबर ठगी की है।
 

ठग ने उनकी फोटो लगाकर वॉट्सएप पर उनकी फाइनेंस टीम को संदेश भेजा और खुद को गुजराल बताकर 12 - 16 जून के बीच कंपनी का काम बताकर चार ट्रांजेक्शन से 7.8 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए।
 

इस ट्रांजेक्शन पर गुजराल की बेटी की नजर पड़ी तो उन्होंने पिता से जानकारी ली। उनके इंकार करने पर पूरा मामला खुला। गुजराल की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर करीब 4 करोड़ रुपये फ्रीज करा दिए हैं।