महादेव ऐप केस में गिरफ्तारी के बाद गर्ग भाजपा से निष्काषित, दिल्ली भाजपा ने गर्ग को पार्टी से निष्काषित किया
Jul 17, 2026, 12:46 IST
RNE Network.
महादेव ऐप से जुड़े मामले में गिरफ्तारी पर दिल्ली भाजपा ने विकास गर्ग को पार्टी से निष्काषित किया है। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने विकास गर्ग को पार्टी से निष्काषित कर दिया है।
प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) ने महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े करोड़ों रुपयों के कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गर्ग को मंगलचार को गिरफ्तार किया गया।
विकास ने साल 2024 में दिल्ली बीजेपी के आर्थिक सेल के संयोजक के रूप में अपना कार्यभार संभाला था। उन्हें पद से हटाने के साथ ही पार्टी से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वह दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता व 3 बार विधायक रह चुके नंद किशोर गर्ग के पुत्र है।