गाजियाबाद में पाकिस्तान के लिए जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, पाक के लिए जासूसी करने वालों के पास मिले वीडियो
Mar 20, 2026, 09:45 IST
RNE Network.
गाजियाबाद पुलिस ने कौशांबी इलाके से पैकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। मगर इस नेटवर्क के पास से कई चोंकाने वाली जानकारियां मिली है।
पुलिस ने मुख्य आरोपी सुहैल मलिक सहित छह आरोपी प्रमीन, राज, शिवा, हृतिक व इरम को गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपियों के मोबाईल फोन से कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के फोटो, वीडियो और लोकेशन डेटा बरामद हुए है।
खासकर राजस्थान के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर की लोकेशन, फोटो व वीडियो पाकिस्तान भेजे पाए गए है। पुलिस के अनुसार आरोपी आइएसआइ से जुड़े पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे।