{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Haryanvi Singer : फिरौती मांगने के मामले में हरियाणवीं सिंगर गिरफ्तार, निजी अस्पताल में की थी फायरिंग 

 

फिरौती मांगने के मामले में हरियाणा पुलिस हरियाणवीं सिंगर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों पर यमुनानगर के निजी अस्पताल व सिटी मॉल में गोली चालकर दहशत फैलाई थी। इसके बाद फिरौती की मांग की थी।

यमुनानगर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए हरियाणवीं सिंगर हर्ष गुप्ता व तीन अन्य को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित इंटरनेशनल गिरोह के सदस्य है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। 

यमुनानगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरिंदर सिंह ने बताया कि पिछले दिनों एक निजी अस्पताल और सिटी मॉल पर फायरिंग करके दहशत फैलाने वाले और फिरौती मांगने वाले तीन युवकों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया था। अब इस मामले में एक हरियाणवी सिंगर सहित तीन लोगों को और गिरफ्तार किया गया है। इनकी गिरफ्तारी के बाद जांच जारी है जिसमें और लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस गिरोह के तार विदेश में बैठे हुए लोगों से भी जुड़े हुए हैं ,एसआईटी गठित हुई है जांच लगातार जारी है जल्दी ही और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।