{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Jaipur : हिस्ट्रीशीटर विजय की फॉर्च्यूनर को कैम्पर से टक्कर मारी, निकलकर भागा तो घेरकर मारा

राजस्थान : जयपुर में सरेराह हिस्ट्री शीटर को कुल्हाड़ी से काट डाला!

 

Jaipur : हिस्ट्रीशीटर विजय की फॉर्च्यूनर को कैम्पर से टक्कर मारी, निकलकर भागा तो घेरकर मारा

Rudra News Express Jaipur.

राजस्थान की राजधानी जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कैम्पर सवार बदमाशों ने पहले उसकी फॉर्च्यूनर को टक्कर मारकर रोका। जान बचाने के लिए विजय गाड़ी से उतरकर भागा, लेकिन हमलावरों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों तथा कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। महज पांच मिनट में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कैम्पर में बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने शव को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। इलाके में ए-श्रेणी की नाकाबंदी करवाई गई, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला।

कौन है हिस्ट्रीशीटर, कहां वारदात : 

विजय बाजिया जोबनेर के तिबारियां का रहने वाला जोबनेर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। बुधवार रात  वह फॉर्च्यूनर से जोबनेर से जयपुर आ रहा था। करधनी के जगदम्बा नगर में कैम्पर सवार 4 से 6 बदमाशों ने उसे घेर लिया। कैम्पर से उसकी फॉर्च्यूनर को टक्कर मारी। बचने के लिए विजय गाड़ी से उतरकर भागा लेकिन हमलावरों ने पीछा कर घेर लिया। इसके बाद लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर हमले में विजय की मौके पर ही मौत हो गई।

पुरानी रंजिश का मामला : 

प्राथमिक तौर पर सामने आई जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच रंजिश होने की बात सामने आई है। दूसरे पक्ष के बदमाश काफी समय से विजय का पीछा कर रहे थे। बुधवार रात जयपुर आते समय भी उन्होंने उसकी फॉर्च्यूनर का पीछा किया।  विजय ने मुख्य सड़क छोड़कर कॉलोनी की गलियों से गाड़ी निकालने की कोशिश की। इसी दौरान जगदम्बा नगर में उसे घेरकर हमला कर दिया गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। पुलिस अब हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।