{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Nagpur से Bikaner लौट रही मां-बेटी के बैग से 01 करोड़ की ज्वेलरी, 08 लाख नगद चोरी!

Nokha की मां-बेटी ट्रेन से लौटी थी, 70 तोला सोने, आधा किलो चांदी की ज्वेलरी और 8 लाख रुपए कैश चोरी 
 

Rudra News Express Bikaner.

मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में सफर कर रही बीकानेर की मां-बेटी के बैग से करीब 1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी और 8 लाख रुपए नकद चोरी हो गए। दोनों नागपुर में परिचित के सगाई समारोह में शामिल होकर नोखा लौट रही थीं। घर पहुंचकर सामान की जांच करने पर चोरी का पता चला। मामले में बीकानेर जीआरपी ने 14 सितंबर को एफआईआर दर्ज की है। घटना 12 सितंबर की बताई गई है।

देसलसर का परिवार, अमरावती में कारोबार, ट्रेन में चोरी : 

जीआरपी थानाधिकारी नेहा राजपुरोहित के अनुसार, देसलसर निवासी विक्रम राजपुरोहित ने रिपोर्ट दी है। उनका परिवार महाराष्ट्र के वरूड़, जिला अमरावती में मिठाई का कारोबार करता है। उनके माता-पिता और भाई-बहन वहीं रहते हैं। 11 सितंबर को उनकी मां मांगीदेवी और बहन डिंपल राजपुरोहित नागपुर से नोखा के लिए ट्रेन में सवार हुई थीं। दोनों की सीट बी-1 कोच में 25 और 28 नंबर थी। मां-बेटी के पास दो ट्रॉली बैग सहित 3-4 अन्य बैग थे। उन्होंने सामान सीट के नीचे रख दिया था। 12 सितंबर को ट्रेन नोखा पहुंची तो परिजन स्टेशन पर उन्हें लेने पहुंचे और सामान लेकर गांव चले गए।

घर पहुंचकर बैग खोला तो गायब थे जेवर-नकदी : 

घर पहुंचने के बाद मांगीदेवी ने ट्रॉली बैग खोला तो उसमें रखे करीब 70 तोला सोने, आधा किलो चांदी के आभूषण और 8 लाख रुपए नकद गायब मिले। इसके बाद मामले की सूचना जीआरपी को दी गई।जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस ट्रेन और आसपास के CCTV फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।