{"vars":{"id": "127470:4976"}}

दो साल से फरार ब्लूटूथ नकल गैंग की आरोपी कोमल मीणा गिरफ्तार

 

RNE Network.

राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर की वर्ष 2022 की ईओ - आरओ भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल कर चयनित होने वाली दो वर्ष से फरार नागौर के खजवाना निवासी कोमल मीणा को एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया है।
 

उनकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपयों का इनाम घोषित था। एडीजी विशाल बंसल के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए जोधपुर व नागौर में लगातार ठिकाने बदल रही थी। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी पोरव कालेर से नोकरी लगने पर 7 लाख रुपये में सौदा हुआ था।