श्मशान घाट में तंत्र साधना करते पकड़े गए 4 युवक, चीफ जस्टिस समेत 3 की तस्वीरें मिलीं
Aug 10, 2026, 09:44 IST
RNE Network.
बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी स्थित श्मशानघाट में शुक्रवार देर रात ग्रामीणों ने चार लोगों को तंत्र साधना करते देखा।
जब ग्रामीणों का समूह श्मशानघाट पहुंचा तो चारों वहां से भागने लगे। मौके से पूजा पाठ और कथित तांत्रिक क्रियाओं की सामग्री मिली। इनमें मछली, नींबू, सिंदूर और अन्य पूजा सामग्री के साथ चीफ जस्टिस व दो युवकों के फोटो शामिल हैं।
पकड़े गए युवक ऋषिकेश कुमार ने बताया कि वह चाकूबाजी के मामले में जेल में बंद आरोपी प्रियांशु बोले का रिश्तेदार है। उसकी सुनवाई पर हाईकोर्ट में जमानत लंबित है। एक तांत्रिक ने उसे बताया कि श्मशान में तांत्रिक क्रिया करने से जमानत मिल सकती है। इस पर चारों तंत्र साधना के लिए देवरी के श्मशान घाट पहुंचे थे।