{"vars":{"id": "127470:4976"}}

पीएम आवास के पास लूट: 32 लाख रुपये से अधिक के जेवर लूट के फरार हुए

 

RNE Network.

शर्मनाक ! भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास व्यापारी के घर मे लूटपाट होना, दिल्ली पुलिस के तंत्र पर कई तरह के सवाल खड़े कर गया है। इस वारदात में व्यापारी के साथ बड़ी लूटपाट हुई।
 

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास से कुछ दूरी पर एक व्यापारी के घर में सनसनीखेज लूटपाट हुई है। यह घटना 187 गोल्फ लिंक सड़क पर सामने आई है। बताया जा रहा है कि व्यापारी के नोकर ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उसने अपने दो - तीन साथियों को घर बुलाया था।
 

बदमाशों ने व्यापारी के पिता, पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट की। वे घर मे रखे 32 लाख रुपये से अधिक के जेवर लेकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी की पहचान अंकित चावला के रूप में हुई है। नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने इस लूटपाट की पुष्टि की है। पुलिस ने मामले की जांच आरम्भ कर दी है।