{"vars":{"id": "127470:4976"}}

तीन कुख्यात बहनों की संपत्ति कुर्क, मादक पदार्थों की तस्करी, वसूली करने की आरोपी है बहनें

 

RNE Network.

मादक पदार्थो की तस्करी और डरा - धमकाकर वसूली करने वाली तीन कुख्यात बहनों की करीब 35 लाख रुपये की चल - अचल संपत्ति जब्त की गई है।
 

बांसवाड़ा के पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि तस्करी में लिप्त 10 अपराधियो के खिलाफ फरवरी 2025 में अपराध से अर्जित संपत्तियों की कुर्की के लिए कोर्ट में आवेदन किया था। कोर्ट ने तस्कर बहनों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए। इसमें अंजुम के इंदिरा कॉलोनी स्थित करीब 30 लाख रुपये कीमत के दो प्लाट, जीनत खान और कायनात के दोपहिया वाहन जब्त किए है।