{"vars":{"id": "127470:4976"}}

पद्मश्री बुला चौधरी के चोरी हुए मेडल बरामद किए, चोरी की आरोपी कृष्णा चौधरी को भी गिरफ्तार किया

 

RNE Network.

खेलों में बड़ा नाम कमाने व कई पदक जीतने वाली पश्चिमी बंगाल की खिलाड़ी बुला चौधरी के चोरी हुके पदक पुलिस ने बरामद कर लिए है। खिलाड़ी बुला चौधरी के पदक चोरी हो गए थे, जिसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस में हड़कम्प मच गया।

कोलकाता पुलिस ने अबतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बुला चौधरी के पदकों की तलाश के लिए सघन अभियान चलाया। बंगाल पुलिस ने 48 घन्टे में ही पद्मश्री बुला चौधरी के घर से चोरी हुए 295 पदक बरामद कर लिए है। पुलिस ने आरोपी कृष्णा चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बुला चौधरी का कहना है कि पुलिस अभी तक कई अंतरराष्ट्रीय पदकों का पता नहीं लगा पाई है।