Turtle Smuggling : 148 जिंदा कछुओं के साथ दो गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल बेचने जा रहे थे, रेलवे स्टेशन पर दबोचा
Feb 5, 2026, 09:24 IST
RNE Network UP.
वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी, आरपीएफ व वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान करीब 40 लाख रुपये कीमत के 148 कछुए बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई में नाबालिग समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो इन कछुओं को सुल्तानपुर से पश्चिम बंगाल ले जाकर बेचने की फिराक में थे। पकड़े गए तस्करों में सुल्तानपुर जिले के हनुमानगंज थाने के महेशुआ गांव में रहने वाले उमेश और दूसरा इसी गांव का 15 वर्षीय किशोर है।