{"vars":{"id": "127470:4976"}}

प्रेग्नेंट करने के बदले 10 लाख का देते थे झांसा, दो गिरफ्तार, साइबर अपराध गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया

 

RNE Network.

बिहार के नवादा जिले में पुलिस ने एक साइबर अपराध गिरोह का पर्दाफाश किया है जो लोगों को प्रचार से ठगा करता था।
 

यह गिरोह युवाओं को महिलाओं को गर्भवती करने के बदले 10 लाख रुपये देने का झांसा देकर ठगी कर रहा था। यह ' ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब ' और ' प्लेबॉय सर्विस ' जैसे नामों से फर्जी योजनाएं चला रहा था। पुलिस ने शनिवार को मनवाँ गांव में छापामारी कर गिरोह के दो मुख्य आरोपियों रंजन कुमार और देवनन्दन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी ऑफर दिखाकर पहले रजिस्ट्रेशन फीस वसूलते थे और फिर नम्बर बंद कर लेते थे।