{"vars":{"id": "127470:4976"}}

शौक की कीमत : तीन एसयूवी जितनी कीमत में खरीदा 0001 गाड़ी नंबर 

चंडीगढ़ में फैंसी वाहन नंबर की ई-आक्शन में हुआ। सीएन (01-डीडी-0001 नंबर को 53 लाख 88 हजार रुपये की बोली लगाकर खरीदा
 

कहते हैं शौक की कोई कीमत नहीं होती। जब कोई चीज पसंद आ गई तो फिर व्यक्ति इसकी कोई भी कीमत चुकाकर अपना बना लेता है। ऐसा ही चंडीगढ़ में फैंसी वाहन नंबर की ई-आक्शन में हुआ। सीएन (01-डीडी-0001 नंबर को 53 लाख 88 हजार रुपये की बोली लगाकर खरीदा।

जितने में वाहन के लिए यह फैंसी नंबर खरीदा गया है। इतने में तो तीन से चार स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) कार खरीदीं जा सकती हैं। एक लग्जरी बजट की कार मी आ जाएगी।

यह चंडीगढ़ के इतिहास में अब तक का खरीदा गया सबसे महंगा नंबर है। इससे पहले पिछले वर्ष 2025 में ही डीए सीरीज का नंबर 36.43 लाख रुपये में खरीदा गया था, लेकिन सीचे 50 लाख का आंकड़ा डीडी सीरीज के 0001 नंबर ने ही पार किया है।

रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अवरिटी (आरएलए) के नई वाहन पंजीकरण श्रृंखला सीएचण-डीडी के फैंसी और च्वाइस नंबरों की ई-नीलामी चार से छह मार्च तक आयोजित की थी। इस नीलामी में यह नंबर खरीदा गया। इस सीरीज के 0001 से 9999 तक के नंबरों के साथ-साथ पिछली श्रृंखलाओं के बचे हुए फैंसी और विशेष नंबर भी शामिल किए गए।

0003 नंबर 32 लाख में खरीदा

नीलामी में सबसे अधिक बोली सीएच 01-डीडी-0001 नंबर के लिए लगी, जो करीब 53 लाख 88 हजार रुपये में बिका। इस के बाद सीएच 01-डीडी-0003 नंबर 32 लाख 32 हजार रुपये में नीलाम होकर दूसरा सबसे महंगा नंबर रहा। शहर मे फंसी वाहन नंबरों के प्रति लोगों का आकर्षण लगातार बढ़ता जा रहा है।

अब तक के कुछ महंगे फैंसी नंबर

सीएच० 1-अडी-0001: 53.88 लाख (2026)
सीएच०1-अए-0001 36.43 लाख (2025)
सीएच01-जैसी-0001 31.35 लाख (2025)
सीएच01-सीजेड-0001 31 लाख (2025)
सीएच-सीवाइ-0001: 25 लाख (2025)
सीएच-सीएक्स-0001 20.70 लाख (2024)