{"vars":{"id": "127470:4976"}}

पाकिस्तान में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ढहाया, सिख समुदाय में भारी आक्रोश

 

RNE Network.

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में करीब 125 साल पुराने गुरुद्वारे श्री गुरु सिंह सभा साहिब को एक कारोबारी द्वारा गिराए जाने के बाद सिख समुदाय में भारी नाराजगी फैल गई।
यह गुरुद्वारा लाहौर से 70 किलोमीटर दूर फरुकाबाद में स्थित है और सिंह सभा आंदोलन से जुड़ा एक महत्त्वपूर्ण धार्मिक स्थल माना जाता है। सिंह सभा आंदोलन 19 वीं सदी के अंत में सिख धर्म के सुधार और संरक्षण के लिए शुरू हुआ था।

 

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि गुरुद्वारे का तुरन्त पुनर्निर्माण कराया जाएगा। एक सरकारी अधिकारी का कहना है कि यह जमीन रिकॉर्ड में दर्ज नहीं थी।