{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बांग्लादेश में भीषण हादसा : पद्मा नदी में गिरी यात्री बस 25 की मौत

 

RNE Network.
 

बांग्लादेश में राजबारी जिले के दौलतदिया फेरी टर्मिनल पर कई यात्रियों को ले जा रही एक यात्री बस के पद्मा नदी में गिरने से 25 लोग मारे गए। बांग्लादेश अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा के अनुसार बस के अंदर से 23 शव बरामद किए गए है। दो अन्य लोगों को जीवित बचाया गयाए लेकिन बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने कई यात्रियों को जीवित बाहर निकाला।


घटना कल शाम लगभग सवा पांच बजे उस समय हुई जब ढाका जा रही बस फेरी पर चढ़ने की कोशिश करते समय नियंत्रण खो बैठी और नदी में गिर गई। बस में लगभग 40 से 50 यात्री सवार थे।


अग्निशमन सेवा के गोताखोरोंए सेनाए पुलिसए तटरक्षक बल और फेरी अधिकारियों सहित कई एजेंसियों ने राहत और बचाव कार्य किया। तलाश अभियान जारी है।


प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि नौका उस पोंटून से टकरा गई जहां बस खड़ी थीए जिससे वह नदी में गिर गई। कुछ यात्री तैरकर किनारे तक पहुंचने में कामयाब रहेए लेकिन कई लोग वाहन के अंदर फंस गए।


दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है।