{"vars":{"id": "127470:4976"}}

अयोध्या दीपोत्सव 2025 : 26 लाख दीपों से राम की पैड़ी जगमगाएगी, विश्व रिकॉर्ड बनेगा

 

RNE Network.
 

अयोध्या दीपोत्सव 2025 की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। आज मां सरयू की महा आरती का ट्रायल हुआ, जिससे पूरा सरयू तट जगमगा उठा। 19 अक्टूबर को राम की पैड़ी पर होने वाला दीपोत्सव इस बार भव्यता और दिव्यता की नई मिसाल बनेगा।

राम की पैड़ी के सभी 56 घाटों पर दीये बिछाने का कार्य शुरू हो गया है, जिसमें अवध विश्वविद्यालय, कॉलेजों और स्वयंसेवी संस्थाओं के हजारों स्वयंसेवक जुटे हैं। इस बार पहली बार पंचमुखी और स्वास्तिक आकार में डिजाइनर दीयों की सजावट की जा रही है। 18 अक्टूबर तक दीये बिछाने का काम चलेगा और दीपोत्सव की शाम 19 अक्टूबर को 26 लाख 11 हजार 101 दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा।