' शिव नटराज ' सहित 3 प्रतिमाओं की भारत वापसी होगी, अमेरिका का नेशनल म्यूजियम प्रतिमाएं वापस लौटाएगा
Jan 31, 2026, 08:16 IST
RNE Network.
भारतीयों के लिए यह खुश खबर है। भारत का गौरव वापस भारत आयेगा। अमेरिका का स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट तमिलनाडु के मंदिरों से अवैध रूप से तस्करी करके लाई गई तीन बहुमूल्य प्राचीन कांस्य प्रतिमाएं भारत को लौटायेगा।
इनमें चोल काल की 10 वीं सदी की ' शिव नटराज ', 12 वीं सदी की ' सोमस्कन्द ' और विजयनगर काल की 16 वीं सदी की ' संत सुन्दरर विद परवई ' शामिल है। भारत की सहमति से ' शिव नटराज ' को दीर्धकालिक ऋण समझौते पर प्रदर्शन के लिए म्यूजियम में ही रखा जायेगा।