{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Hong Kong Fire : बहुमंजिला इमारते जल उठी, 44 मौत, 300 की मलबे और आस-पास तलाश 

Hong Kong के Tai Po  की Wang Fuk Court Building में भीषण आग, 44 की मौत
 

RNE Webworld HongKong.
 

हांगकांग के ताइपो इलाके में लगी भीषण आग विकराल रूप ले चुकी है। इस आगजनी में अब तक 44 लोगों की मौत हो जाने की रिपोर्ट है। लगभग 300 लोगों की तलाश हो रही है।  आशंका है कि बड़ी तादाद में लोग जलती हुई इमारतों में फंसे हैं। फायर ब्रिगेड की टीमें इन्हें तलाशने में जुटी है लेकिन बचाने की अधिकांश कोशिशें सफल होती नहीं दिख रही। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि बचाव दल में शामिल फायर ब्रिगेडकर्मी की भी मौत हो गई। मौके पर चीख-पुकार मची है। आग की लपटों और धुएं के गुबार के बीच फंसे लोगों के बचने की उम्मीदें टूटती जा रही है।

हादसा बुधवार दोपहर को हुआ। बताया जाता है कि जिन वांग फुक कोर्ट बिल्डिंग एरिया में आग लगने के वक्त रिपेयर और निर्माण कार्य चल रहा था। इसके लिए बाँसों का मचान बनाया हुआ था। ऐसे ही एक मचान में आग लगने के बाद वह फैलती गई। इस मामले में अब तक 03 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
 

ताई पो, हांगकांग के उत्तरी हिस्से का एक इलाका है और ये मुख्य चीनी शहर शेनझेन के बॉर्डर के पास है। आग की भयावहता को देखते हुए यातायात विभाग ने ताइ पो हाईवे का पूरा हिस्सा बंद कर दिया है और बसों का रास्ता बदला है।

66 भर्ती, 17 गंभीर, फंस गए बुजुर्ग :
 

वांग फुक कोर्ट हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में आग से मृतकों की संख्या इजाफा होने की पूरी आशंका है। हादसे में घायल और झुलसे हुए 66 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से 17 की हालात बेहद गंभीर है। जिस काम्प्लेक्स में आग लगी वहां लगभग 04 हजार लोग रहते रहे। इनमें बड़ी संख्या बुजुर्गों की हैं। काफी बुजुर्ग आग में फंस गए हैं।
 

अब भी धुआँ-लपटें :
 

वांग फुक कोर्ट में अब भी धुआँ उठ रहा है। कई जगह लपटें दिख रही हैं। फायरफाइटर्स कई यूनिट्स में बची हुई लपटों को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। पूरे हाउसिंग कॉम्प्लेक्स को भारी नुकसान पहुंचा है।

Xiaomi, Tencent,  Anta मदद को आगे आए :
 

अग्निकांड के बाद बड़ी चीनी कंपनियां मदद को आगे आई हैं। इनमें  Xiaomi, Tencent और Anta ने  6.4 मिलियन डॉलर की बड़ी सहायता दी है।  इसमें  Xiaomi ने 1.3 मिलियन दान किए हैं। यह पैसा  मेडिकल सहायता, इमरजेंसी शेल्टर और प्रभावित परिवारों की अस्थायी जरूरतों पर खर्च किया जाएगा। लगभग इतनी ही राशि Tencent ने भी जारी की है। कपड़ा दिग्गज Anta ने 3.9 मिलियन USD की सहायता दी है।