{"vars":{"id": "127470:4976"}}

हर 10 में से 4 भारतीय छोड़ना चाहते है अमरीका, वीजा नीति और महंगाई से परेशानी है इसकी वजह

 

RNE Network.

एक समय में भारतीयों के लिए ' अमरीकन ड्रीम ' सफलता और समृद्धि का गंतव्य माना जाता था, लेकिन अब यह धारणा पूरी तरह से बदल गयी है।
 

' कार्नेगी एंडोमेंट ' व ' युगॉव ' के सर्वे ने चोंकाने वाला खुलस किया है कि अमरीका में रह रहे लगभग 52 लाख भारतीय मूल के लोगों में से 40 प्रतिशत अब किसी अन्य देश में बसने या स्वदेश लौटने के बारे में सोच रहे है। एक बड़ा हिस्सा राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प से खुश नहीं है। अब भारतीयों का फोकस नोकरी व परिवार की सुरक्षा और दीर्घकालिक स्थिरता जैसे व्यावहारिक मुद्धों पर है।
 

महंगाई, वीजा नीति की मार:
 

दशकों तक अमरीका में काम करने के वावजूद ' ग्रीन कार्ड ' के लंबे बैकलॉग और वीजा नियमों में बदलाव ने कुशल पेशेवरों को निराश किया है।