{"vars":{"id": "127470:4976"}}

महराजगंजः नेपाल में हिंसक प्रदर्शन, 19 की मौत, 500 घायल, काठमांडू में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी

 

RNE Network.

नेपाल में सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं के प्रदर्शन ने हालात बिगाड़ दिए। कांतिपुर के अनुसार, काठमांडू सहित कई जिलों में हुए विरोध प्रदर्शनों में 19 लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक लोग घायल हुए, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। बढ़ते दबाव और हिंसा के बाद सरकार ने देर रात सोशल मीडिया पर से प्रतिबंध हटा लिया, लेकिन तनाव बरकरार है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए नेपाली प्रशासन ने आज सुबह 8:30 बजे से काठमांडू के कई इलाकों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया। साथ ही, नेपाल के कई हिस्सों में निषेधाज्ञा जारी कर जुलूस और प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। हालात को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा सख्त कर दी गई है। महाराजगंज बॉर्डर क्षेत्र में एसएसबी और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त गश्त तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बताया कि हर आने-जाने वाले की गहन जांच की जा रही है।
 

बाइट - सोमेंद्र मीना, पुलिस अधीक्षक, महराजगंज
बाइट - अरविंद, भारतीय नागरिक
बाइट - शिवानी शर्मा, भारतीय पर्यटक
बाइट - प्रशान्त गुप्ता, भारतीय पर्यटक
बाइट - विवेक, भारतीय पर्यटक