New High-Speed Rail Corridors : देश में बनेंगे 7 नए हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, बजट में सरकार ने दी मंजूरी
Budget 2026 : केंद्र सरकार की तरफ से देश में यातायात की व्यवस्था को मजबूत करने पर फोकस किया जा रहा है। जहां पर नए नेशनल हाईवे तेजी से बनाए जा रहे है, वहीं रेल परियोजनाओं पर भी फोकस किया जा रहा है। रविवार को केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में 7 नए हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की मंजूरी दी गई है। नए रेल कॉरिडोर बनने के बाद देश में ट्रेन की स्पीड बढ़ेगी।
आपको बता दे कि रेल विभाग द्वारा ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के साथ उनकी स्पीड पर फोकस किया जा रहा है। जहां पर देश में वर्षों पहले बिछाई गई रेल लाइन को लगातार बदला जा रहा है और उनको हाई स्पीड बनाया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा बजट में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनने के बाद ट्रेनों की रफ्तार में नई क्रांति आने वाली है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश करने के दौरान इन 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की।
7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर यहां पर बनेंगे
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि देश में ट्रेनों की हालात को लगातार बदला जा रहा है। जहां पर बुलेट ट्रेन का प्रोजेक्ट चल रहा है। वहीं केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इन हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के बाद देश की ट्रेनों के इतिहास में क्रांतिकारी बदलाव आएगा और ट्रेनों की हाई स्पीड से दौड़ सकेगी।
केंद्र सरकार द्वारा 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, सिलिगुड़ी से वाराणसी बनाए जाएंगे। इन 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के बाद एक राज्य की दूसरे राज्य से कनेक्टिविटी फास्ट हो जाएगी। जहां पर लोगों के समय की बड़ी बचत होगी।