Cricket New Rules : क्रिकेट के 73 नियमों में किया बदलाव, रन आउट और स्टंपिंग के नियम बदले
मेरिलबोर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) की तरफ से क्रिकेट नियमों में किया बदलाव
क्रिकेट के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था मेरिलबोर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने 73 नियमों में बदलाव किया गया है। क्रिकेट नियमों का यह बदलाव एक अक्टूबर 2026 से क्रिकेट के मैदानों में दिखाई देगा। इसमें जहां खिलाड़ियों को राहत देने के नियम है, वहीं कुछ नियमों में क्रिकेट खिलाड़ियों को मुश्किल बढ़ने वाली है। नए नियम के तहत अब टेस्ट क्रिकेट में आखिरी ओवर में विकेट गिरने के बावजूद ओवर पूरा करना जरूरी होगा।
पहले ये था नियम : मान लीजिए दिन के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर विकेट गिर गया तो मैच वहीं खत्म कर दिया जाता था। लेकिन अब ओवर पूरा करना जरूरी होगा, फिर चाहे ओवर की एक गेंद ही क्यों न बची हो। एमसीसी ने ये फैसला इसलिए लिया है ताकि खेल और ज्यादा रोमांचक हो सके। इससे गेंदबाजी टीम को फायदा मिलेगा।
विकेटकीपर को राहत
यदि कोई गेंदबाज रन-अप के दौरान है और तब विकेटकीपर के दस्ताने स्टंप्स के आगे रह जाते हैं, तब गेंद नो बॉल नहीं होगी। लेकिन गेंद फेंकी जा चुकी हो तब विकेटकीपर के हाथ पूरी तरह से स्टंप्स के पीछे रहने चाहिए।
रन आउट और स्टंपिंग
रन आउट या स्टॅपिंग करने के दौरान फील्डर या विकेटकीपर के हाथ में गेंद पूरी तरह से होनी चाहिए। यदि गेंद हाथ में नहीं है और महज छू रही है तब रन आउट या स्टंप करने पर बल्लेबाज आउट नहीं होगा।
महिला क्रिकेट की गेंद के वजन में बदलाव
अब महिला क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाली गेंद में बदलाव होगा। महिला क्रिकेट में गेंद का वजन 140 से 151 ग्राम के बीच और साइज 21 से 22.5 सेंटीमीटर होता है। अब इसका वजन 140 ग्राम से 149 ग्राम और साइज 21.5 से 22 सेंटीमीटर के बीच होगा। अभी पुरुष, महिला व जूनियर क्रिकेट में एक ही गेंद का इस्तेमाल होता है।
लैमिनेटिड बल्लों का उपयोग
एमसीसी ने ओपन एज क्रिकेट में भी लैमिनेटेड बल्लों से खेलने की अनुमति दे दी है। इस तरह के बल्लों में लकड़ी के तीन हिस्से इस्तेमाल हो सकते हैं। ऐसा इसलिए किया गया ताकि वे महंगे बैट से बच सकें।