{"vars":{"id": "127470:4976"}}

क्रिकेटर यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज हुआ, शादी का झूठा वादा करके शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न का आरोप

 

RNE Network.

युवा क्रिकेटर यश दयाल की मुश्किलें बढ़ गई है। वे एक गंभीर मुकदमे में फंस गए है। यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का गम्भीर मुकदमा एक युवती ने गाजियाबाद में दर्ज कराया है। 
 

गाजियाबाद में क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ एक महिला ने यौन उत्पीड़न के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि दयाल ने शादी का झूठा वादा कर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया। दयाल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेलते है।