{"vars":{"id": "127470:4976"}}

पंजाब में पाक बॉर्डर पर मिला हथियारों का जखीरा, पंजाब में कई जगह हमले की साजिश का अंदेशा था

 

RNE Network.

पंजाब में कई जगहों पर हमले की साजिश को पंजाब पुलिस ने नाकाम किया है। इसकी जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये दी है। इस हमले की साजिश का अंदेशा  इससे व्यक्त किया गया कि भारत - पाक बॉर्डर पर बड़ी संख्या में हथियार पकड़े गए है।
 

पंजाब में भारत - पाक बॉर्डर के पास हथियारों और गोला बारूद का जखीरा बरामद किया गया है। इनमें एके - 47 राइफल और हथगोले शामिल है। खुफिया इनपुट्स के मुताबिक खालिस्तान आतंकी रिन्दा के इशारे पर यह खेप पंजाब भेजी गई थी। पंजाब के डीजीपी ने एक्स पर पोस्ट में बताया कि पंजाब में कई जगह पर हमले की साजिश थी।