{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aadhar Card Rule Change : आधार कार्ड के नियमों में सरकार ने किया बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेगी यह सुविधा 

 

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआइ) ने आधार कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब आधार कार्ड में नंबर अपडेट करने के लिए आपको सीएससी सेंटर व कार्यालयों में चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि घर बैठे ही नंबर को बदल सकेंगे। इसके अलावा आधार कार्ड के दुरुप्रयोग को रोकने के लिए भी नियम बदले है। इसके लिए नए ऐप को लांच किया है।

जिसके माध्यम से आधार कार्ड में बदलाव के नियमों को आसान बना दिया है, वहीं ऐप के माध्यम से फिजिकल कॉपी की जरूरत नहीं पड़ेगी और इससे आधार कार्ड का दुरुप्रयोग नहीं हो पाएगा। आधार के गलत इस्तेमाल को रोकने और आधार से जुड़ी विभिन्न सेवाओं को बिना किसी झंझट के उपलब्ध कराने के लिए नया आधार एप लांच किया है। इस नए आधार एप की मदद से मोबाइल फोन नंबर अपडेट कराने के लिए किसी सेंटर पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

आधार एप के जरिये ही चेहरे के सत्यापन से मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा। एप के उपयोग से आप अपने आधार की सीमित जानकारी ही दूसरे को मुहैया करा सकेंगे। अभी किसी होटल बुकिंग या इस प्रकार की अन्य सेवा लेने के दौरान आधार कार्ड का फिजिकल कापी मांगा जाता है। इसके माध्यम से आपका पता, आपके पिता के नाम जैसी जानकारी भी चली जाती है।

अगर सेवा देने वालों को सिर्फ अपना नाम और उम्र बताना है तो एप के जरिये उन्हें सिर्फ सीमित जानकारी दे सकेंगे। मुख्य रूप से आधार की फिजिकल कापी के दुरुपयोग को रोकने के लिए आधार एप लांच किया गया है। एयरपोर्ट पर भी फिजिकल आधार कार्ड की जगह आधार एप से अपनी पहचान करा सकेंगे। इस एप के जरिये आफलाइन तरीके से भी आधार का वेरिफिकेशन हो सकेगा।

यहां तक कि इस एप से जुड़ने के बाद आप बिना कोई पहचान दिखाए या जन्मतिथि बताए बगैर अपनी उम्र का सत्यापन करा सकेंगे। आधार एप को यही तक सीमित नहीं रखा गया है। यूआइडीएआइ की तरफ से इस एप को औपचारिक रूप से बुधवार को लांच किया गया, परंतु अब तक एक करोड़ लोग इस एप को डाउनलोड कर चुके हैं।