{"vars":{"id": "127470:4976"}}

ईरान में सीजफायर के बाद भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, दूतावास ने निकलने के लिए विशेष प्रबंध किए

 

RNE Network.

खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध मे थोड़ी शांति मिली है। अमेरिका - ईरान के बीच सीज फायर की घोषणा हुई तो भारत का विदेश मंत्रालय भी सक्रिय हुआ है। उसने ईरान में रहने वाले भारतीयों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है।
 

सीजफायर के बाद ईरान में भारतीय दूतावास में भारतीय नागरिकों को एडवाइजरी करते हुए तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है। दूतावास ने सुरक्षित निकासी के लिए संपर्क बनाए रखने और निर्धारित मार्गों का पालन करने को कहा है।
 

दूतावास ने कहा है कि कोई भी भारतीय नागरिक दूतावास के अधिकारियों की बिना सलाह लिए किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर जाने की कोशिश न करे। भारतीय नागरिकों के लिए दूतावास ने चार इमरजेंसी हेल्पलाइन नम्बर 989128109115, 989128109102, 989128109109 और 989932179359 भी जारी किए है।