{"vars":{"id": "127470:4976"}}

अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम अब अहिल्यानगर, गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद महाराष्ट्र सरकार ने नाम बदला

 

RNE Network.

देश मे शहर, रेलवे स्टेशन, सड़क आदि के नाम बदलने का जो सिलसिला आरम्भ हुआ था वह अब भी बदस्तूर जारी है। अब महाराष्ट्र में एक रेलवे स्टेशन के नाम को बदल दिया गया है।

महाराष्ट्र सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अहिल्यानगर रेलवे स्टेशन करने की अधिसूचना जारी की है। उप मुख्यमंत्री अजीत पंवार ने इसे अहिल्या देवी होल्कर की 300 वीं जयंती वर्ष पर विशेष महत्त्व का फैसला बताते हुए गृह मंत्री अमित शाह व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। इससे पहले राज्य सरकार अहमदनगर जिले का नाम भी बदलकर अहिल्यानगर कर चुकी है।