एआई चैटबॉट आउटेज से ठप हुई डिजिटल दुनिया, भारत सहित कई देशों में खड़ी हो गयी समस्या
Feb 5, 2026, 09:01 IST
RNE Network.
आजकल जीवन सोशल मीडिया के टूल्स से इतना प्रभावित हो गया है कि किसी भी माध्यम में जरा सी गड़बड़ी आते ही उसका व्यापक प्रभाव रोजमर्रा के कामकाज में पड़ता है। ऐसा ही कल हुआ।
भारत समेत दुनिया के कई देशों में आर्टिफिशियल इंटलीजेंस ( एआइ ) चैटबॉट आउटेज की समस्या से प्रभावित रहा। एरर की वजह से यूजर्स को बातचीत शुरू करने और डेटा लोड करने में समस्या आ रही थी। भारतीय समय के अनुसार समस्या मंगलवार रात करीब 1.30 बजे शुरू हुई। फिलहाल ओपनएआइ ने सिस्टम को पूरी तरह से ठीक करने का दावा किया है।