एयर इंडिया का विमान, तकनीकी खराबी से बीच सफर में उड़ान रद्द, दिल्ली से वाशिंगटन जा रही थी एयर इंडिया की यह फ्लाइट
Updated: Jul 4, 2025, 09:52 IST
RNE Network.
एयर इंडिया के एक और विमान को तकनीकी खराबी के कारण बीच सफर में रोकना पड़ा। दिल्ली से वाशिंगटन जा रही एयर इंडिया की उड़ान को बीच रास्ते मे तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दिया गया।
उड़ान को विएना ( ऑस्ट्रिया ) में ईंधन भरने के लिए रोका गया था। इसी दौरान तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। एयर इंडिया के मुताबिक खराबी को तुरंत दूर करना सम्भव नहीं था। इस पर उड़ान रद्द करने का फैसला किया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। उन्हें दूसरी उड़ान से वाशिंगटन जाने या पूरे रिफंड का विकल्प दिया गया।