घरेलू उड़ानों की संख्या घटाएगी एयर इंडिया, 22 प्रतिशत उड़ानों में की जाएगी अस्थायी कटौती
May 28, 2026, 10:14 IST
RNE Network.
एयर इंडिया ने जून से अगस्त 2026 के बीच अपनी घरेलू उड़ानों में 22 प्रतिशत कटौती करने का फैसला किया है। कारण,विमान ईंधन की कीमतें, संचालन लागत में बढ़ोतरी और यात्री मांग में कमी आना बताया गया है।
इससे दिल्ली - हैदराबाद, बेंगलुरू, कोलकाता, और मुम्बई - अहमदाबाद, नागपुर, पटना व भोपाल जैसे कई मार्ग प्रभावित होंगे। एयर इंडिया फिलहाल हर सप्ताह 4400 उड़ानों को संचालित कर रही है। प्रभावित यात्रियों को रिफंड या वैकल्पिक उड़ानों में री - बुकिंग की सुविधा भी दी जाएगी। वहीं खबर है कि इंडिगों भी घरेलू उड़ानों में 5 से 7 प्रतिशत तक कटौती कर सकती है।