{"vars":{"id": "127470:4976"}}

हाय-हाय महंगाई : अब सर्फ-साबुन भी महंगे हुए! एक साल में दूसरी से चौथी बार इनके दामों में हुई बढ़ोतरी 

 

 

 

 

RNE, NETWORK.

महंगाई डायन खाये जात है। आम जरूरतों की चीजों के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने मध्यम व निम्न वर्ग के हर परिवार के घर का बजट बिगाड़ दिया है। पहले सब्जियां महंगी हुई, फिर दालें, फिर तेल। रसोई के काम मे आने वाली हर चीजों के दाम में बढ़ोतरी लगातार हो रही है। 

पेट्रोल व डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण यातायात महंगा हुआ है और उसका असर खाने - पीने की सभी चीजों पर पड़ा है।देश मे महंगाई लगातार बढ़ रही है। खाने पीने की चीजों के बाद अब रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाले सामानों की कीमतों में भी लगातार इजाफा हो रहा है।

हालही में हिंदुस्तान यूनिलीवर अपने पॉपुलर डिटर्जेंट ब्रांड व्हील, सर्फ एक्सेल और रिन के कई पैकेट के दाम अक्टूबर में फिर से बढ़ा दिए हैं। कम्पनी ने अलग अलग प्रोडक्ट की कीमतों में 2.2 से 7.1 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दी है। इनमें से कई प्रोडक्ट के दाम तो इस साल दो से चौथी बार तक बढ़े हैं।