Andhra's New Capital : अमरावती को आंध्रा की एकमात्र राजधानी होने का दर्जा तय!
Feb 13, 2026, 11:10 IST
RNE, NETWORK.
आंध्रप्रदेश से तेलंगाना के अलग हो जाने के बाद से आंध्रा की राजधानी को लेकर चल रही प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंचती दिख रही है। लगता है अब आंध्रप्रदेश की एक स्थायी राजधानी का निर्णय हो जायेगा।
आंध्रप्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने पुष्टि की है कि केंद्र ने अमरावती को राज्य की एकमात्र स्थायी राजधानी का वैधानिक दर्जा देने की प्रक्रिया शुरू की है। पुनर्गठन अधिनियम में संशोधन के जरिये कदम उठाया जा रहा है। अमरावती को हैदराबाद की तरह एआइ व क्वांटम कम्प्यूटिंग का प्रमुख केंद्र बनाया जायेगा।