अंतरिक्ष यात्री शुभांशु दुनिया में धाक जमाने के लिए अंतरिक्ष यात्रा पर
RNE Network.
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष की दुनिया मे अपनी धाक जमाने के लिए निकल चुके है। शुभांशु अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के सफर पर रवाना हो गये।
उन्होंने स्पेसएक्स के फाल्कन - 9 रॉकेट से भारतीय समयानुसार कल दोपहर 12.01 बजे फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी। अंतरिक्ष से शुभांशु ने अपना पहला संदेश भी भेजा है। इसमें उन्होंने कहा है :- ' नमस्कार, मेरे प्यारे देशवासियों, हम 41 साल बाद अंतरिक्ष में पहुंचे है, यह बहुत शानदार सफर है।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी अंतरिक्ष यात्रा के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वह अपने साथ 1.4 अरब भारतीयों की इच्छाएं, उम्मीदें और आकांक्षाएं लेकर जा रहे है। मिशन का लक्ष्य 26 जून यानी आज भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर डॉक करना है। इसका मतलब है कि लॉन्च के लगभग 28 घन्टे बाद शुभांशु और उनकी टीम अंतरिक्ष पर कदम रखेंगे।
इतने दिन रहेंगे अंतरिक्ष में:
शुभांशु शुक्ला समेत चारों अंतरिक्ष यात्री दो सप्ताह यानी 14 दिन तक अंतरिक्ष स्टेशन पर रहेंगे। इस दौरान वे विज्ञान, तकनीक, शिक्षा और व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े प्रयोग और मिशन में हिस्सा लेंगे।