{"vars":{"id": "127470:4976"}}

आस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों से इंदौर में छेड़छाड़, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल उठे, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

 

RNE, Sports Desk.

महिला विश्व कप क्रिकेट के लिए इंदौर शहर आई आस्ट्रेलिया की दो महिला खिलाड़ियों से गुरुवार सुबह छेड़छाड़ की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है।
 

होटल से जॉगिंग करते हुए कैफे जा रही खिलाड़ियों को बाइक सवार बदमाश ने बैड टच किया और फरार हो गया। उस उनके साथ न कोई सुरक्षा कर्मी था, न पुलिस। एक कार सवार ने आरोपी बाइक का नम्बर नोट कर पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।