{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बाबा रामदेव अब आयुर्वेदिक हुक्का लेकर आए, बाबा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा

 

RNE, NETWORK.

 

योग गुरु बाबा रामदेव का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक अलग तरह के आयुर्वेदिक हुक्के के बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में बाबा रामदेव ने आयुर्वेदिक हुक्के को वात - पित्त - कफ यानी आयुर्वेद के त्रिदोष से जोड़ा और इसे इस्तेमाल करने के फायदे के बारे में बताया। बाबा का कहना है कि इस तरीके से इस तरीके से बन्द नाक खोलने और खांसी जैसी परेशानी से राहत मिल सकती है।

उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। बाबा रामदेव के बताए हुक्के में एक चुटकी मुलेठी, एक चुटकी हल्दी, एक चुटकी राई, थोड़ा गाय का घी, काकड़ा सिंगी और देशी कपूर लेने की बात कही है।