{"vars":{"id": "127470:4976"}}

हिंदी भाषी छात्र की पिटाई, सुसाइड किया, लोकल ट्रेन में मराठी की जगह हिंदी बोलने पर पिटाई

 

RNE Network.

भाषाई विवाद कितना पीड़ादायक हो सकता है, इसका अंदाजा महाराष्ट्र के ठाणे की एक घटना से लगाया जा सकता है। महाराष्ट्र में भाषा के लिए संघर्ष कोई नई बात नहीं है। यहां मराठी भाषी लोगों का दवाव रहता है कि कोई भी इस भाषा के अलावा दूसरी भाषा न बोले।
 

पिछले दिनों जब महाराष्ट्र सरकार ने हिंदी भाषा के प्रति नरम रुख रखते हुए आदेश पारित किया तो विरोध में शिव सेना उद्धव व मनसे खड़े हो गए। विरोध इतना तीव्र था कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को 24 घन्टे से पहले अपना आदेश वापस लेना पड़ा।
 

महाराष्ट्र में 19 वर्षीय अर्नव खेरे ने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि लोकल ट्रेन में मराठी की बजाय हिंदी बोलने पर कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की थी। पिता का कहना है कि इसी तनाव ने उसे यह कदम उठाने को मजबूर किया। पुलिस ने एक्सिडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।