{"vars":{"id": "127470:4976"}}

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, अगला चरण 1 दिसम्बर से 7 दिसम्बर तक जयपुर में

 

RNE Network.

पुलिस दूर संचार विभाग में कांस्टेबल ( सामान्य / चालक ) के 1469 पदों के लिए 13 सितम्बर 2025 को आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।
 

सफल अभ्यर्थियों की सूची विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है। अब अगला चरण शारीरिक दक्षता एवं मानक परीक्षण का होगा, जो 1 दिसंबर से 7 दिसम्बर 2025  तक राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में आयोजित किया जाएगा। उप महानिरीक्षक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड मनोज कुमार के अनुसार शारीरिक परीक्षण में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए।