{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बलमुकुन्दाचार्य बोले, लाउडस्पीकरों से नींद खराब, भाजपा विधायक ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया

 

RNE Network.

अपने बयानों व एक्टिविटी से चर्चा में रहने वाले जयपुर से भाजपा के विधायक बलमुकुन्दाचार्य ने अब लाउडस्पीकरों की आवाज को कम करने का मुद्दा उठाकर नई बहस छेड़ दी है। भाजपा विधायक ने यह मुद्दा विधानसभा में उठाया है।
 

भाजपा विधायक बलमुकुन्दाचार्य ने जयपुर परकोटे में ऊंचे निर्माण होने व मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकरों की तेज आवाज से बच्चों की पढ़ाई बाधित होने और बुजुर्ग व बीमारों के परेशान होने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने मांग की कि सरकार साउंड लिमिट के अनुसार मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकरों की आवाज को नियंत्रित और कम कराए।