बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती को कैबिनेट मंत्री का दर्जा,बंगाल में संस्कृति सलाहकार बनेंगे मिथुन
Updated: Oct 8, 2026, 12:45 IST
RNE,NETWORK.
बॉलीवुड के अपने समय के सुपर स्टार व ग्रेट डांसर मिथुन चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल सरकार ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान कर सम्मान दिया है। मिथुन दा अपनी खास स्टाइल के अभिनय के कारण एक विशेष दर्शक समूह के प्रिय कलाकार थे। वे बहुत अच्छे डांसर हैं।
मिथुन दा पिछले लोकसभा चुनाव के समय भाजपा में शामिल हो गए थे। अब अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल सरकार ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए संस्कृति सलाहकार नियुक्त किया है। वह सांस्कृतिक मामलो के मंत्रालय में जिम्मेवारी संभालेंगे। यह विभाग मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के अधीन है।