देशभर में बम धमकियों का सिलसिला, प्रमुख स्थलों पर मची दहशत
Mar 26, 2026, 09:28 IST
RNE Network.
देश के हर राज्य में इन दिनों अज्ञात लोगों की तरफ से प्रमुख स्थलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर, दिल्ली के कोर्ट, राजस्थान के कोर्ट, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, दिल्ली की स्कुलें आदि को बम से उड़ाने की धमकियां मिली। इसी तरह कुछ महत्वपूर्ण लोगों के निवास को भी उड़ाने, रेलवे स्टेशनों, विमान आदि को भी उड़ाने की धमकियां मिली। हालांकि ये सब केवल धमकियां ही रही, मगर इनसे अफरा तफरी जरूर मच जाती है।
अब बुधवार को दिल्ली में विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी का ईमेल मिला जिसमें भवन में 16 एलईडी लगाए जाने का दावा किया गया। सुरक्षा एजेंज़ियो ने भवन खाली करा जांच की। लेकिन उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। ईमेल कथित रूप से कोयम्बटूर से भेजा गया था।